Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

आप विधायक भरज का दावा, हरियाणा सीएम ने की बंद कमरे में बैठक की पेशकश

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज ने दावा किया है कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव संगरूर सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ने की पेशकश की है। सैनी ने आरोप का खंडन किया है। सीएम सैनी ने कहा कि मैं भरज को नहीं जानता, न ही उनके निर्वाचन क्षेत्र को जानता हूं जिसका वह प्रतिनिधित्व करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संगरूर सीट से आप विधायक ने दावा किया कि उन्हें बंद कमरे में बैठक की पेशकश की गई थी। दावे पर फरीदाबाद में पत्रकारों के सवालों पर सैनी ने पूछा, कब?। इससे पहले, भरज ने दावा किया कि बीजेपी के ऑपरेशन लोटस के तहत सैनी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और कुछ दिन पहले उनसे बात भी की थी। उन्होंने दावा किया कि सैनी ने बंद कमरे में एक बैठक का प्रस्ताव दिया था। भरज ने कहा कि बीजेपी को सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की जरुरत है। उन्होंने दावा किया कि सैनी ने उन्हें संगरूर सीट से चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी का टिकट देने की पेशकश की थी। आप विधायक भरज ने कहा कि मुझे यह भी आश्वासन दिया गया था कि मैं जो भी मांग रखूंगी, उसे पूरा किया जाएगा।

बता दें पहली बार विधायक बनीं भरज ने कहा कि मीडिया के जरिए वह हरियाणा के सीएम को यह बताना चाहती हैं कि आज वह जो कुछ भी हैं, वह आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता की बदौलत हैं। पंजाब विधायक के दावों को लेकर बीजेपी की हरियाणा इकाई ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की राजनीति झूठ, साजिश और नाटक पर आधारित है।वहीं सीएम सैनी ने दावों को खारिज करते हुए पंजाब में आप सरकार पर कटाक्ष किया और दावा किया कि वहां के लोग इससे पूरी तरह निराश हैं और अब उन्होंने 2027 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में भरज के साथ मौजूद आप महासचिव और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि बीजेपी ने आप विधायकों को खरीदने की कोशिश की है, लेकिन वे भूल गए हैं कि पंजाबी अपने सम्मान के लिए जाने जाते हैं। पन्नू ने कहा कि हम बीजेपी को चेतावनी देते हैं कि वह इस बिकाऊ का बोर्ड किसी अन्य राज्य में लगाएं। साल 2022 में आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि बीजेपी ने अपने ऑपरेशन लोटस के तहत छह महीने पुरानी सरकार को गिराने के प्रयास में उसके कम से कम 10 विधायकों से संपर्क किया था और उन्हें 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी। हरियाणा के सीएम के मीडिया सचिव अत्रे ने आप के आरोपों को ध्यान भटकाने की रणनीति बताया और कहा कि पंजाब के लोग अब भगवंत मान सरकार से अधूरे वादों को लेकर सवाल कर रहे हैं।

Comments (0)

Leave a Comment