Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

आरसीबी बन सकती है सबसे महंगी आईपीएल टीम

मुम्बई । आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की बिक्री प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गयी है। अगर ये सौदा हुआ तो आरसीबी सबसे महंगी टीमों में शामिल हो जाएगी। टीम की बिक्री प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है क्योंकि इसकी कीमत 2 अरब डॉलर करीब 18488 करोड़ रुपया तक पहुंच गयी है। अगर ये सौदा होता है, तो आरसीबी सबसे महंगी आईपीएल टीम होने के साथ ही दुनिया की सबसे कीमतों टीमों मे शामिल हो जाएगी। अभी इसका मालिकाना अधिकार डियाजियो की यूनाइटेड स्पिरिट्स के पास है। वहीं इसे खरीदने के लिए दो बड़े निवेशकों के बीच मुकाबला है। शुरुआत में पांच निवेशक थे पर अब दो ही रह गये हैं।  

प्राप्त जानकारी  के अनुसार, स्वीडन की ईक्यूटी कंपनी और मणिपाल ग्रुप मिलकर  इसके लिए बोली लगा रहा है। वहीं इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-मालिक ग्लेजर्स ने करीब 1.8 अरब डॉलर की शुरुआती (नॉन-बाइंडिंग) बोली लगाई थी पर बाद में वह पीछे हट गये। इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला ने भी शुरुआत में इसे खरीदने बोली लगायी थी पर बाद में वह पीछे हट गये। जानकारों के अनुसार बड़े खेल सौदों में ऐसा होना आम है, वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार अभी तो समूह दौड़ में है और अगले कुछ माह में सौदा पूरा होने की उम्मीदें है। आरसीबी के अलावा राजस्थान रॉयल्स को भी नया मालिक मिल सकता है। उसे भी आदित्य बिड़ला समूह के साथ ही तीन अन्य निवेशक खरीदना चाहते हैं। 

बिड़ला समूह ने अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर के साथ साझेदारी की है

त्त् की कीमत 1.1 अरब डॉलर से 1.35 अरब डॉलर करीब 11,300 करोड़ रुपये मानी जा रही है। इसमें फिलहाल इमर्जिंग मीडिया के पास 65फीसदी हिस्सेदारी है। रेडबर्ड कैपिटल के पास 15फीसदी, लाचलन मर्डोक के पास 13फीसदी, और अन्य निवेशक के पास 7फीसदी है। दोनों टीमों की बिक्री प्रक्रिया का काम जारी है। 

Comments (0)

Leave a Comment