Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अब अमेरिकी कोयला व्यापार तेज गति से दुनियाभर में दौड़ेगा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत के साथ हुए नए व्यापारिक तालमेल का उल्लेख करते हुए इसे एक ऐतिहासिक डील करार दिया है। वॉशिंगटन में आयोजित चैंपियन ऑफ कोल् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने विश्वास जताया कि यह समझौता अमेरिकी कोयला निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका के प्रभुत्व को और अधिक सुदृढ़ करेगा। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका वर्तमान में दुनिया का नंबर एक ऊर्जा उत्पादक देश बन चुका है और अब वह एक बड़े निर्यातक के रूप में अपनी पहचान तेजी से स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी सरकार ने भारत जापान और दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख देशों के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं। इन समझौतों का प्राथमिक उद्देश्य अमेरिकी कोयले के निर्यात के लिए बड़े और नए बाजार खोलना है।

ट्रंप ने अमेरिकी कोयले की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा हमारा कोयला दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसी उच्च गुणवत्ता के आधार पर हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भारत के साथ हुई यह व्यवस्था केवल एक साधारण व्यावसायिक सौदा नहीं हैए बल्कि यह अमेरिका की उस व्यापक ऊर्जा रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत अमेरिकी कोयले को एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में स्थापित किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा आपूर्ति के समीकरण बदल सकते हैं। राष्ट्रपति ने दावा किया कि इन नए समझौतों से अमेरिकी खनन उद्योग में नई जान आएगी जिससे हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि उन्होंने अभी तक इस समझौते की सटीक मात्रा या तकनीकी शर्तों का खुलासा नहीं किया हैए लेकिन इसे अमेरिकी ऊर्जा विस्तार की दिशा में एक बड़ा ब्रेकथ्रू बताया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब दुनिया भर में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने की चर्चाएं तेज हैंए लेकिन ट्रंप के बयान से स्पष्ट है कि उनकी सरकार पारंपरिक ऊर्जा संसाधनोंए विशेषकर कोयले को वैश्विक बाजार में आक्रामक रूप से बढ़ावा देने की नीति पर अडिग है। यदि भारत के साथ कोयला आयात की मात्रा में बड़ी वृद्धि होती है तो यह वैश्विक ऊर्जा राजनीति में एक नया अध्याय साबित हो सकता है।


Comments (0)

Leave a Comment