Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

भारत में बनीं स्कोडा कायलैक यूरोपीय बाजार में भी बनाएगी जगह?

नई दिल्ली । स्कोडा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी कायलैक को यूरोपीय बाजार में निर्यात करने की संभावना तलाश रही है। इस आधुनिक एसयूवी को विशेष रूप से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है। कंपनी की योजना सफल होती है तो यह भारत में बने वाहन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। यूरोप में कायलैक, भारतीय मॉडल के 1.0-लीटर टीएसआई इंजन के बजाय, 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टीएसआई टर्बाे पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जा सकती है। यह इंजन पहले से ही स्लाविया और कुशाक में उपयोग में है और यूरो 7 उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करता है। 

भारतीय 1.0 टीएसआई इंजन को यूरो 7 के अनुरूप बनाना महंगा होगा, इसलिए 1.5 टीएसआई अधिक उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है। कायलैक को यूरोप में फेबिया हैचबैक के क्रॉसओवर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इसे यूरोपीय बाजार में उतारने के लिए सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और अन्य होमोलोगेशन मानकों को पूरा करना होगा, जिससे इसकी विकास लागत बढ़ सकती है। यह वाहन 2024 के अंत में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था। भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता और रुपये की यूरो के मुकाबले कमजोर स्थिति भारत से कार निर्यात को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकती है। 


Comments (0)

Leave a Comment