Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बिरहा गायिका की गिरफ्तारी की मांग

बस्ती।  बिरहा गायिका प्रतापगढ़ की रुचि यादव द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो सुश्री मायावती के प्रति अपमानजनक गीत गाये जाने से लोगों में रोष है। शनिवार को बसपा के पूर्व मण्डल प्रभारी के.पी. राठौर के नेतृत्व मेंं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा।

मांग किया कि सुश्री मायावती के प्रति अपमानजनक अभद्र टिप्पणी करने वाली  गायिका रूचि यादव, बिरहा कम्पनी व रचयिता के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखकर कठोर कानूनी कार्यवाही और गिरफ्तारी किया जाय जिससे भविष्य में किसी के भी द्वारा ऐसी पुनरावृत्ति ना हो सके। 

बसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मण्डल प्रभारी के.पी. राठौर ने पत्र देने के बाद कहा कि रुचि यादव के गीतों की अभद्र प्रस्तुति से बहन सुश्री मायावती जी को अपना आदर्श व मसीहा मानने वाले करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करे। ज्ञापन सौंपने के दौरान रिकूं बंसल, अशफाक अहमद, मनीष प्रेमी, रविन्द्र कन्नौजिया, नागेन्द्र प्रताप ‘दीवान जी, डा. जय सिंह, संदीप कुमार, आकाश सम्राट, अभिषेक कुमार, हरि प्रसाद, महिपाल, शिवम, प्रमोद कुमार के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a Comment