Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

बॉक्सर बनेगें पुलकित सम्राट

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट एक ऐसे कदम के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसने हर किसी को चौंका दिया है। अपनी आगामी नेटफ्लिक्स परियोजना ग्लोरी में एक बॉक्सर की भूमिका को वास्तविक रूप देने के लिए, पुलकित अब प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के साथ मुंबई में एक लाइव बॉक्सिंग मैच में उतरेंगे। यह मुकाबला सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक असली और हाई-वोल्टेज फाइट होने वाला है। पुलकित अपनी फिल्म ग्लोरी में एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं, और इस रोल को सिर्फ एक्टिंग तक सीमित न रखते हुए, उन्होंने रिंग में उतरकर अपनी महीनों की ट्रेनिंग को परखने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मुकाबला तीन राउंड का होगा, जिसमें पुलकित सम्राट का सामना एक अनुभवी और जाने-माने प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत से होगा। यह इसे सिर्फ एक प्रमोशनल इवेंट से कहीं अधिक, एक गंभीर खेल चुनौती बनाता है। पिछले कई महीनों से, पुलकित सम्राट ने बॉक्सिंग की बारीकियों फाइट टेक्निक, स्टैमिना और फिजिकल कंडीशनिंग पर जमकर मेहनत की है। यह लाइव मैच उनकी कड़ी तैयारी का असली टेस्ट होगा। यह मुकाबला एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स का एक अनूठा संगम है, जिसे ग्लोरी के लिए एक बड़े बिल्ड-अप के तौर पर देखा जा रहा है। 

Comments (0)

Leave a Comment