Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

छात्रों के लाठीचार्ज पर कंगना का जबाव

दिल्ली  दिल्ली में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों और लाठीचार्ज के बाद, बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि आपने कुछ किया है तो आपको भुगतना भी पड़ेगा।

कंगना ने अपने पोस्ट में उन प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया जो सड़कों पर आम लोगों द्वारा पीटे जा रहे हैं और गाली खा रहे हैं अपनी गंदी और अभद्र रील्स की वजह से। उन्होंने ज़ोर दिया कि इन प्रदर्शनकारियों को यह समझना होगा कि यदि उन्हं देश और नेतृत्व से दिक्कत है और उन्होंने सार्वजानिक तौर पर खूब गंदी-गंदी गालियां दी हैं, तो अब उन्हें उन लोगों की बात भी सुननी होगी जो इस देश से प्यार करते हैं और जिन्होंने इस सरकार को वोट की ताकत से सत्ता में लाया। कंगना ने कहा, बोलने का हक उन्हें भी है। अब रोने वाली कोई बात नहीं है। हर क्रिया की बराबर और प्रतिक्रिया होती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर अब तक पढ़ाई करके कॉज़ एंड इफ़ेक्ट (कारण और प्रभाव) समझ नहीं आया है तो अब आ जाएगा और बहुत अच्छे से समझ आ जाएगा। 

Comments (0)

Leave a Comment