Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एशियाई कप क्वालीफायर में मिलेगा लाभ

कोलकाता । भारतीय फुटबॉल टीम अगले माह सिंगापुर से दो मैत्री मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार, ये मुकाबले तीन और छह अगस्त को सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। एआईएफएफ के अुनसार भारतीय टीम को साल 2027 में होने वाले एएफसी अंडर20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए इन मैचों से लाभ मिलने की उम्मीद है। ये मैत्री मैच युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त करने और टीम समन्वय को मजबूत करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेंगे। एआईएफएफ का मानना है कि सिंगापुर जैसी प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ खेलने से खिलाड़ियों को असली टूर्नामेंट के हालातों का सामना करने में सहायता मिलेगी और उनका रणनीतिक कौशल भी बेहरत होगा। इससे भारतीय टीम को अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करने का अवसर भी मिलेगा। 

गौरतलब है कि भारत और सिंगापुर की अंडर 20 टीमें के बीचपहले भी दो बार मुकाबला हुआ है। उन दोनों ही अवसरों पर भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। पहली भिड़ंत 1966 के एएफसी युवा चौम्पियनशिप में हुई थी, जहाँ भारत ने सिंगापुर को 4-1 से हराया था। वहीं दूसरी जीत 1974 में इसी चौम्पियनशिप के दौरान पेनल्टी शूटआउट में मिली थी। , दोनों टीमों ने 2017 में गोवा में आयोजित अंडर19 अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भी एक दूसरे का मुकाबला किया था। तब भारतीय टीम ने पहला मैच 7-2 के बड़े अंतर से जीता था, जबकि सिंगापुर ने दूसरे मैच में 1-0 से वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। इन मैत्री मैचों का अंतिम लक्ष्य 2027 एएफसी अंडर20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए एक ठोस आधार तैयार करना है, जहाँ भारतीय टीम को कठिन चुनौतियों का सामना करना है। भारतीय टीम को एशियाई कप क्वालीफायर में  ताशकंद में ग्रुप सी में रखा गया है और उसे 31 अगस्त को सीरिया, तीन सितंबर को उज्बेकिस्तान और छह सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्वालीफाइंग मैच खेलने हैं। ये आगामी मैत्री मैच टीम के कोचों को विभिन्न रणनीतियों का परीक्षण करने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और एकजुट होकर एक मजबूत इकाई बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Comments (0)

Leave a Comment