Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा परिसर को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को खाली करा लिया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

 अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 8ः45 बजे प्राप्त हुआ। उस समय बजट सत्र के तहत विधानसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू होने वाली थी। संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी सदस्यों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डिप्टी एसपी पीयूष वांडा ने मीडिया को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की गहन जांच की। उन्होंने कहा कि अब तक की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, हालांकि जांच अभी जारी है। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया है। 

Comments (0)

Leave a Comment