Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

इमरान की आंख की रोशनी पर बेटे कासिम भड़के

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इमरान के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इमरान खान की दाईं आंख की रोशनी केवल 15 फीसदी ही बची है। खबर के सामने आते ही उनके बेटे कासिम खान ने शहबाज सरकार और सैन्य नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान खान के वकीलों के मुताबिक खान को पिछले तीन-चार महीनों से धुंधला दिखाई देने की शिकायत थी। जेल अधीक्षक को इस समस्या के बारे में बार-बार बताया गया, लेकिन उन्हें केवल आई ड्रॉप्स देकर टाल दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर को न दिखाने के कारण उनकी आंख की स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अब रोशनी नाममात्र रह गई है। लंदन में रह रहे इमरान खान के बेटे कासिम खान ने एक्स पर अपना दर्द और आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने इसे जानबूझकर की गई लापरवाही बताया है। इस गंभीर स्थिति की सीधी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार, सेना प्रमुख और इस क्रूरता को मुमकिन बनाने वाले लोगों पर है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जेल में उचित इलाज न देने का जानबूझकर लिया गया फैसला है। कासिम ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके भाई को अपने पिता से मिलने के लिए वीजा नहीं दिया जा रहा है, जिससे वे अपने पिता की सेहत का हाल जानने के लिए पाकिस्तान नहीं जा पा रहे हैं। अगस्त 2023 से जेल में बंद इमरान के स्वास्थ्य से जुड़ी इस रिपोर्ट ने उनकी पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। मानव अधिकार संगठनों ने भी जेल में बंद कैदियों के चिकित्सा अधिकारों को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

Comments (0)

Leave a Comment