Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने वर्ष 2026-27 के लिए नयाअध्यक्ष चुना

नई दिल्ली । इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रसन्ना कुमार डी को 74वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके साथ ही मंगेश पांडुरंग किनारे संस्थान का नया उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह चुनाव आईसीएआई की 26वीं काउंसिल द्वारा संपन्न किया गया। प्रसन्ना कुमार डी चार दशकों से अधिक समय से पेशेवर लेखांकन क्षेत्र से जुड़े हैं। वे 1984 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने और आईसीएआई में उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। पेशेवर दक्षता के अलावा, वे वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं। आईसीएआई दुनिया के सबसे बड़े पेशेवर लेखा निकायों में से एक है। इसमें 15 लाख से अधिक सदस्य और छात्र जुड़े हैं। भारत में इसके 5 क्षेत्रीय परिषदें और 185 शाखाएं हैं। वैश्विक स्तर पर संस्थान के 54 विदेशी चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय सक्रिय हैं।

Comments (0)

Leave a Comment