Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफलाइन- मौनी रॉय

मुंबई । अपनी करीबी मित्र त्रिशा गोकुलदास के जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। शेयर की गई तस्वीरों में दोनों दोस्तों के साथ बिताए गए खास पलों की झलक देखने को मिली। तस्वीरों में उनकी यात्राओं और मस्ती भरे लम्हों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मौनी रॉय ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफलाइन। तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा सहारा बनने के लिए धन्यवाद। भगवान करे तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों और प्यार से भरी रहे।” अभिनेत्री के इस पोस्ट पर प्रशंसक लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और त्रिशा गोकुलदास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लोकप्रिय टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी शो देवों के देव... महादेव में ‘सती’ के किरदार से मिली। इसके बाद नागिन में ‘शिवान्या’ की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल की। अभिनेत्री कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह जरा नच के दिखा और झलक दिखला जा जैसे डांस रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। 

छोटे पर्दे पर सफलता हासिल करने के बाद मौनी ने बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म गोल्ड से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया था और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर नामांकन भी मिला था। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म द वाइव्स में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर कर रहे हैं। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियों की जिंदगी, उनके संघर्ष, रहस्य और ग्लैमर के पीछे छिपी सच्चाइयों को दिखाया जाएगा।

Comments (0)

Leave a Comment