Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कार्यशैली को बेहतर करने के लिए कार्य स्थलों का बेहतर होना जरूरी--नगर आयुक्त

गाजियाबाद: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में जहां गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा बायोडायवर्सिटी पार्क, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर, टीएसटीपी प्लांट, सी एम ग्रिड, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, निगम स्कूलों में डिजिटल लैब, प्राकृतिक पेंट प्लांट की शुरुआत हुई है जिसके क्रम में शहर को नया स्वरूप देने के लिए स्कल्पचर के कार्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे शहर के कई प्रमुख चौराहों का सौंदर्यकारण होगा, शहर के प्रमुख मार्गो पर पेंटिंग के कार्य से भी शहर की सुंदरता को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, वर्तमान में गाजियाबाद विकास की दौड़ में सबसे आगे है इसी के साथ-साथ नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार नगर निगम मुख्यालय का स्वरूप भी बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है, नवयुग मार्केट स्थित जर्जर हालत में दिखने वाला नगर निगम मुख्यालय अब नए स्वरूप में नजर आएगा मरम्मत के साथ-साथ एलिवेशन का कार्य जोरो से कराया जा रहा है साथ में बनी आई टी एम एस की बिल्डिंग को भी पूर्ण रूप से हाईटेक बनाया गया है जिसके माध्यम से जन समस्याओं के समाधान को भी रफ्तार दी जा रही है जिसमें मॉनिटरिंग को प्रबल किया गया हैl 

नवयुग मार्केट स्थित गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में प्रतिदिन शहर वासियों तथा शहर के बाहर से भी आगंतुकों का आवागमन बना रहता है आगंतुकों द्वारा ही, गाजियाबाद नगर निगम जहां शहर में विकास कर रहा है शहर को नया स्वरूप दे रहा है वही नगर निगम मुख्यालय को भी नयापन दिया जा रहा है, बताया गया हैl पिछले 2 साल में नगर निगम में शौचालय की स्थिति को सुधर गया है, आगंतुकों हेतु वेटिंग एरिया भी व्यवस्थित किया गया है, अधिकारियों, कर्मचारियों के बैठने की स्थान को भी बेहतर किया गया है, इसी के साथ-साथ नगर निगम परिसर में बने पार्क को भी पूर्ण रूप से व्यवस्थित और सुंदर बनाया गया है, बोर्ड बैठक हेतु तथा माननीय कार्यकारिणी बैठक हेतु बने हुए कक्ष का भी जीर्णोद्धार किया गया है तथा पूर्ण रूप से सुंदर और सुसज्जित बनाया जा रहा है, लिफ्ट की व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है, अधिकारियों तथा कर्मचारी की बैठक हेतु तीन बड़े मीटिंग हॉल भी तैयार किए गए हैं वर्चुअल बैठक हेतु बड़ी-बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाने का कार्य भी किया गया है l 

मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य जोरों पर चल रहा है जिसमें आवश्यकता को देखते हुए कार्य कराए गए हैं इसके अलावा पुरानी इलेक्ट्रिसिटी की व्यवस्था को बदलते हुए सभी तारों को बदल गया है साथ ही प्रत्येक ताल पर लाइट के पैनल भी बदले गए हैं, अग्नि सुरक्षा संयंत्र भी सुचारु किया जा रहा है जिसमें फायर प्रोटक्शन सिस्टम भी लगाए गए हैं, सदन कक्ष में विशेष रूप से स्प्रिंकलर नोजल भी लगाए गए हैंl नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह में सभी विभागों के बने हुए कार्य स्थलों का जायजा लिया जा रहा है जिसमें न केवल स्टाफ के बैठने की व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है बल्कि हर विभाग में आगंतुकों का आवागमन रहता है उसको ध्यान में रखते हुए भी बैठने की व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा हैl मुख्य समस्या फाइलों के रखरखाव की तथा स्टोर रूम की बनी हुई है जिसको ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है योजना बनाते हुए स्टोर रूम बनाने के लिए भी टीम को निर्देश दिए गए हैं, शहर हित में गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय से कार्य किए जाते हैं जिसके लिए कार्यशैली का आधुनिक युग में हाईटेक होना बेहद जरूरी है कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए कार्य स्थलों का बेहतर होना उतना ही जरूरी है जिसके लिए अधिकांश आवश्यक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, आगामी माह में नगर निगम मुख्यालय की पार्किंग व्यवस्था, नगर निगम की फाइलिंग हेतु स्टोर की व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा, नगर निगम मुख्यालय के साथ-साथ जोनों में भी इसी क्रम में कार्य कराए जा रहे है जिनको सी एस आर के माध्यम से कराया जा रहा हैl

Comments (0)

Leave a Comment