Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

क्रिस ने 200 वां गोल कर नॉटिंघम को एस्टन पर जीत दिलायी

नॉटिंघम । क्रिस वुड के गोल से नॉटिंघम फॉरेस्ट ने यूईएफए यूरोपा लीग फुटबॉल सेमीफाइनल के पहले चरण में को एस्टन विला को 1-0 से हराकर बढ़त दर्ज की है। इस मैच में वुड ने अपने करियर का 200 वां गोल दागा। इस जीत से फॉरेस्ट के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गयी है, हालांकि दूसरे चरण की चुनौती अभी बरकरार है। इस मैच में दोनों टीमों ने शुरुआत में रक्षात्मक रख अपनाया पर समय के साथ नॉटिंघम फॉरेस्ट ने धीरे-धीरे खेल पर अपना दबदबा बना लिया। फॉरवर्ड मॉर्गन गिब्स-व्हाइट ने कुछ अच्छे मूव बनाये पर वह उन्हें गोल में बदल नहीं पाये। 

दूसरी ओर, एस्टन विला ने भी करारे हमले किए, जिसमें मॉर्गन रोजर्स का शानदार कर्लिंग शॉट फॉरेस्ट के गोलकीपर स्टीफन ऑर्टेगा ने बेहतरीन तरीके से रोक लिया। फॉरेस्ट का दबाव लगातार बना रहा और एस्टन विला के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को इगोर जीसस के एक दमदार प्रयास को गोल लाइन पर रोकने के लिए तेज प्रतिक्रिया दिखानी पड़ी। दूसरे हाफ में भी मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जहां ओली वॉटकिंस को पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोल करने से ऑर्टेगा ने एक बार फिर शानदार बचाव कर रोका, जिससे फॉरेस्ट की उम्मीदें बनी रहीं। मैच के अंतिम पलों में खेल का निर्णायक मोड़ आया। ओमारी हचिंसन ने शानदार तरीके से गेंद को खेल में बनाए रखा, जिसके बाद लुकास डिग्ने के हैंडबॉल के चलते फॉरेस्ट को पेनल्टी मिल गई। इस सुनहरे मौके पर क्रिस वुड ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने दमदार शॉट के साथ गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम  बढ़त दिला दी। यह वुड के करियर का 200वां गोल था, जो एक खिलाड़ी के लिए मील का पत्थर है और ऐसे महत्वपूर्ण मैच में इसे हासिल करना उनके लिए और भी खास था।अब सभी की निगाहें बर्मिंघम में होने वाले दूसरे चरण पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि यूईएफए यूरोपा लीग के फाइनल में कौन सी टीम अपनी जगह पक्की करती है। 


Comments (0)

Leave a Comment