Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

मेंटल हेल्थ ने बदल दी इमरान की जिंदगी

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान, जिन्होंने ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘दिल्ली बेल्ली’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता था, लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, करियर और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अनुभवों पर विस्तार से बात की, जिसने उनके चाहने वालों को एक बार फिर उनकी ओर आकर्षित किया है।

इमरान ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें मनपसंद रोल न मिलने के चलते वह मानसिक तनाव में चले गए। करियर का दबाव और निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव ने उनकी स्थिति को और मुश्किल बना दिया। इसी दौरान उन्हें तलाक का सामना करना पड़ा, जिससे वह भावनात्मक रूप से टूट गए। एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा “मुझे हर समय लगता था कि मैं असफल हो रहा हूं। एंग्जायटी मुझे अंदर ही अंदर खा रही थी। मैं लोगों से बात नहीं कर पाता था और खुद को पूरी तरह अकेला महसूस करता था।” उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे उन्होंने थेरेपी और दोस्तों की मदद से अपनी स्थिति में सुधार लाया। इमरान ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बातचीत बेहद ज़रूरी है और लोगों को इसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। हालांकि अब भी उन्होंने फिल्मों में वापसी की कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है, लेकिन संकेत दिए हैं कि वह रचनात्मक क्षेत्र में वापस कदम रख सकते हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि इमरान जल्द ही फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

Comments (0)

Leave a Comment