Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

नामीबिया के खिलाफ मैच में हार्दिक ने फिर अपने को साबित किया

नई दिल्ली । भारतीय टीम की नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्वकप क्रिकेट मुकाबले में जीत के पीछे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की अहम भूमिका रही।  हार्दिक ने इस मैच में बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने नंबर-5 पर उतरकर तेजी से 52 रन बनाये। इस पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। वहीं गेंदबाजी के दौरान 21 रन देकर दो विकेट लिए और साबित किया किया वह अब भी भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। भारतीय टीम ने ये मैच 93 रनों से जीता था जिससे वह चार अंक लेकर ग्रुप-ए से अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। पंड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अर्घशतक लगाया जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए। भारत को इस मुकाबले में में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत मिली है। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2012 में इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था। वहीं साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया को 73 रन से जबकि साल 2022 में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया था। भारतीय टीम का मुकाबला अब 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच में भी जीतकर सुपर-8 में जगह बनाना रहेगा। 

Comments (0)

Leave a Comment