Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

पटना में भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कार दुर्घटनाग्रस्त

पटना । पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कार मंगलवार सुबह जीरो माइल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार पलट गई, हालांकि विधायक और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए और उन्हें हल्की चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार विधायक संजय गुप्ता अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे, जहां वे विधानसभा चुनाव से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्हें पटना में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होना था। जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत विधायक और उनकी पत्नी को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments (0)

Leave a Comment