Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

पुलिसकर्मियों ने वायुसेना के जवान के साथ की मारपीट

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में भारतीय वायुसेना में तैनात एक जवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पिटाई के दौरान जवान के कान का पर्दा फट गया। वह पिछले तीन दिनों से एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित की मां ने डीसीपी साउथ कार्यालय में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव निवासी रेखा सचान के अनुसार, उनका बेटा नितीश सचान भारतीय वायुसेना में कार्यरत है। वह 19 फरवरी को नौरंगा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे, जब वह मूसानगर रोड स्थित एक गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रहा था, तभी पुलिस की गश्ती टीम ने उसे रोक लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जवान के साथ अभद्र व्यवहार किया और बिना ठोस कारण पूछताछ शुरू कर दी। जब नितीश ने विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो एक दरोगा ने उसका फोन छीन लिया और उसे जबरन वाहन में बैठाकर थाने ले गया।


Comments (0)

Leave a Comment