Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

‘रामायणम के टीज़र की धूम

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर पहली बार भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘रामायणम्’ के टीज़र ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

इस मेगा प्रोजेक्ट को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा तैयार कर रहे हैं, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। टीज़र में रणबीर कपूर की पहली झलक ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। यह कहानी हजारों साल पुरानी रामायण पर आधारित है, जिसे आधुनिक तकनीक और भव्यता के साथ पेश किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन नीतेश तिवारी कर रहे हैं। निर्देशक के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ अच्छाई और बुराई की कहानी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, त्याग और मानवीय भावनाओं की गहराई को दर्शाती है। वहीं रणबीर कपूर ने कहा कि वह इस किरदार को निभाने नहीं, बल्कि उससे सीखने आए हैं। ‘रामायणम को दो भागों में रिलीज किया जाएगा और इसे ग्लोबल स्तर पर पेश करने की तैयारी है, जिससे भारतीय पौराणिक कथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

Comments (0)

Leave a Comment