Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

रेचल ने यादें की ताजा

मुंबई । हाल ही में ब्रिटिश अभिनेत्री रेचल शेली ने फिल्म लगान की शूटिंग के दौरान की कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई थीं, जिससे पुरानी यादें ताजा हो गईं। लगान में एलिजाबेथ रसेल का किरदार निभाने वाली रेचल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग की दो खास तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में अभिनेत्री पारंपरिक भारतीय कपड़ों और रंग-बिरंगी चूड़ियों में नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह फिल्म में पहने गए अपने खास विक्टोरियन-युग के कॉस्ट्यूम में एक सजे-धजे हाथी के पास खुशी-खुशी पोज देती दिख रही हैं।

तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, हे लगान लवर्स - क्या मैंने कभी ये तस्वीरें आपके साथ शेयर की थीं..? लगान में रेचल ने बेरहम ब्रिटिश अफसर कैप्टन एंड्रयू रसेल (पॉल ब्लैकथॉर्न द्वारा निभाया गया किरदार) की दयालु बहन एलिजाबेथ रसेल का किरदार निभाया था। अपने भाई के विपरीत, एलिजाबेथ चंपनेर के ग्रामीणों के प्रति सहानुभूति रखती हैं और उन्हें चुपके से क्रिकेट खेलना सिखाती हैं, ताकि वे ऐतिहासिक मैच में अंग्रेजों को चुनौती दे सकें। कहानी के दौरान एलिजाबेथ को धीरे-धीरे भुवन (आमिर खान द्वारा निभाया गया किरदार) से प्यार हो जाता है। बाद में उसे यह जानकर बहुत दुख होता है कि भुवन, गौरी (ग्रेसी सिंह द्वारा निभाया गया किरदार) से बहुत प्यार करता है। आशुतोष गोवारिकर द्वारा लिखित और निर्देशित तथा आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बनी फिल्म लगानरू वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया 15 जून, 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न के अलावा कुलभूषण खरबंदा, सुहासिनी मुले, रघुबीर यादव, राजेश विवेक, यशपाल शर्मा, राज जुत्शी, अखिलेंद्र मिश्रा और दया शंकर पांडे जैसे कई अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। 

Comments (0)

Leave a Comment