Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

“सेल्फी लो, शाइन करो” अभियान में हिस्सा लेंगी शिल्पा शिंदे

मुंबई । छोटे परदे की अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर एक खास पहल से जुड़ने जा रही हैं। अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एंड टीवी की ओर से शुरू किए गए “सेल्फी लो, शाइन करो” अभियान में  हिस्सा लेंगी और महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ खुद को सेलिब्रेट करने के लिए प्रेरित करेंगी।  यह खास कार्यक्रम 7 और 8 मार्च को लखनउ के एक बड़े मॉल में आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान शिल्पा शिंदे वहां पहुंचकर लोगों से बातचीत करेंगी, महिलाओं के साथ सेल्फी लेंगी और इस अभियान के संदेश को आगे बढ़ाएंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने आत्मविश्वास को पहचानने और खुद को खुलकर अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। शिल्पा शिंदे ने इस अभियान को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके अनुसार आत्मविश्वास की शुरुआत इस बात से होती है कि हम खुद को किस नजर से देखते हैं। 

उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि एंड टीवी ऐसा मंच तैयार कर रहा है, जहां महिलाओं को न केवल सेलिब्रेट किया जाता है बल्कि उन्हें पहचान और सम्मान भी दिया जाता है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह लखनऊ में लोगों से मिलने और इस खास पहल का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक यह पहल महिलाओं को अपने अंदाज में चमकने और खुद को बेहतर महसूस कराने का मौका देती है। “सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ” नाम का यह अभियान महिलाओं के लिए एक मजेदार और प्रेरणादायक अनुभव बनने वाला है। इसके तहत महिलाएं मॉल में लगाए गए विशेष इंस्टॉलेशन पर सेल्फी ले सकती हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते समय एंडटीवी को टैग कर सकती हैं। 

इस पहल के जरिए महिलाओं को अपनी पहचान और आत्मविश्वास को सामने लाने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा 8 मार्च को होने वाला है, जब चुनी गई कुछ महिलाओं को शिल्पा शिंदे से मिलने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, एक लकी विनर को एंड टीवी के आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा, जिससे उनकी सेल्फी एक खास स्टार मोमेंट में बदल जाएगी। एंड टीवी की चीफ चैनल ऑफिसर और झी5 की हिंदी बिजनेस हेड कावेरी दास ने भी इस पहल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एंड टीवी केवल मजबूत महिलाओं की कहानियां दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए असली मंच तैयार करने की कोशिश करता है। 

Comments (0)

Leave a Comment