Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

शहर से बाहर नहीं जाएगें सलमान

मुंबई के दिग्गज लेखक सलीम खान पिछले कई दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत अब लगातार सुधर रही है। पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके बेटे और सुपरस्टार सलमान खान ने एक भावनात्मक फैसला लिया है, जिसकी फैंस भी सराहना कर रहे हैं। सलमान ने निर्धारित शूटिंग शेड्यूल के बावजूद शहर से बाहर न जाने का निर्णय लिया है ताकि वह लगातार पिता का हाल जान सकें।

सूत्रों के अनुसार, सलमान ने अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवां की बची हुई शूटिंग मुंबई के पास स्थित महबूब स्टूडियो में करने का फैसला किया है। यह स्टूडियो अस्पताल से बेहद करीब है, जिससे सलमान शूटिंग ब्रेक के दौरान आसानी से पिता से मिलने पहुंच सकते हैं। टीम ने भी उनके इस निर्णय का सम्मान करते हुए लोकेशन परिवर्तन को तुरंत मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि 90 वर्षीय सलीम खान को 17 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट और एक छोटी सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर हो चुकी है और सुधार जारी है। उधर, सलमान खान फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी कर रहे हैं, जबकि चर्चा है कि गलवान घाटी की घटना पर आधारित यह फिल्म, जो पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, अब आगे बढ़ाई जा सकती है।

Comments (0)

Leave a Comment