Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

सीएम रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में किया शुभारंभ

नई दिल्ली । सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार दिल्ली में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत नए स्टेडियमों का निर्माण, आधुनिक खेल मैदानों का विकास, उन्नत उपकरणों की उपलब्धता, प्रशिक्षित कोचों की नियुक्ति और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को छत्रसाल स्टेडियम में खेलो दिल्ली- दिल्ली खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ किया। यह दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित पहला राज्य स्तरीय मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल है, जिसे राजधानी की सबसे बड़ी जमीनी स्तर की खेल पहल के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली खेल महाकुंभ के आधिकारिक मैस्कॉट का नाम रनवीर रखा गया है, का भी अनावरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न से प्रेरित यह मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल खेलो इंडिया मिशन और फिट इंडिया मूवमेंट की तर्ज पर दिल्ली सरकार की दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और दिल्ली को एक सशक्त स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करना है। यह आयोजन दिल्ली में खेल संस्कृति के पुनर्जागरण का महापर्व है और जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Comments (0)

Leave a Comment