Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

टाइम्स स्क्वायर पर छाई रवि दुबे की तस्वीर

भारतीय अभिनेता रवि दुबे के लिए यह एक बेहद खास और गर्व का क्षण रहा, जब न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर के बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स पर उनकी तस्वीर जगमगा उठी। यह शानदार ट्रिब्यूट उनके फैंस द्वारा आयोजित किया गया था, जो उनकी आगामी फिल्म रामायण में लक्ष्मण के किरदार को लेकर उत्साहित हैं। इस डिजिटल डिस्प्ले में रवि दुबे को एक शाही और योद्धा जैसे प्रभावशाली अवतार में दिखाया गया, जो उनके इस बड़े प्रोजेक्ट की भव्यता को दर्शाता है। अपनी शानदार एक्टिंग और दर्शकों से गहरे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले रवि दुबे ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी और हैरानी जाहिर की। इस खास पल को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए वह काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने व अपने फैंस के बीच के खास रिश्ते को बयां किया। उन्होंने लिखा, “वाह क्या आप लोगों ने मुझे टाइम्स स्क्वायर पर लगा दिया?! इतने सालों बाद मुझे एहसास होता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मेरे फैंस अब परिवार जैसे बन गए हैं। मैंने अभी यह देखा और सच में बहुत भावुक हूं। इस प्यार के लिए धन्यवाद३ यह मेरे लिए सब कुछ है जय श्री राम।”

Comments (0)

Leave a Comment