Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

टी20 विश्वकप की तैयारियों में लगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

नई दिल्ली । हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 12 जून से 5 जुलाई इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले टी20 विश्वकप 2026 की तैयारी में लग गयी है। इस टूर्नामेंट में  12 टीमें भाग लेंगी और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। इसका खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इसी को देखते हुए भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू श्रृंखला को टीम केवल एक सामान्य मुकाबला नहीं, बल्कि विश्व कप की तैयारी के एक अहम टूर्नोमेंट के तौर पर देख रही है। यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, खासकर जब महिला टी20 विश्व कप नजदीक आ रहा है। टीम प्रबंधन इस मुकाबले में टीम संयोजन, खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और बेंच स्ट्रेंथ पर विशेष ध्यान देगा ताकि विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ एकादश तैयार की जा सके।

कप्तान हरमनप्रीत ने टीम के आत्मविश्वास और मनोबल को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम हाल में मिली सफलताओं और अच्छे प्रदर्शन के बाद उत्साहित  है और उनका लक्ष्य लगातार अच्छी क्रिकेट खेलना जारी रखना है। गौरतलब है कि टीम ने हाल के दिनों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जिससे खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उनका आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है।हरमनप्रीत ने स्पष्ट किया कि यह श्रृंखला टीम के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है और खिलाड़ी इसे पूरी गंभीरता के साथ ले रहे हैं। उनका मानना है कि विश्व कप से पहले हर खिलाड़ी को पर्याप्त मौका देना आवश्यक है, ताकि अंतिम टीम संयोजन को पूरी तरह से आकार दिया जा सके। यह पांच मैचों की श्रृंखला टीम प्रबंधन को विभिन्न रणनीतियों और खिलाड़ी संयोजनों को आज़माने का अवसर प्रदान करेगी। कप्तान ने यह भी कहा कि खेल में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए सही दिशा में तैयारी करना और टीम में सही संतुलन स्थापित करना।

Comments (0)

Leave a Comment