Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

उड़ान ’26 – मंचतंत्र द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन नाट्य प्रतियोगिता

नई दिल्ली | श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (दिल्ली विश्वविद्यालय) के सांस्कृतिक उत्सव एमिनेंस ’26 के अंतर्गत नाट्य समिति मंचतंत्र द्वारा “उड़ान ’26” का आयोजन 15 अप्रैल 2026 को कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। यह एक अंतर-महाविद्यालयीन मंच नाट्य प्रतियोगिता थी, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस आयोजन ने दर्शकों को नाटक, संगीत और भाव-प्रदर्शन की अद्भुत प्रस्तुति का अनुभव कराया। विभिन्न टीमों ने अपनी रचनात्मकता और अभिनय कौशल से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कवल गिल रहे। आयोजन में डॉ. दीपा कुमार (संयोजक), डॉ. संदीप सिंह सोखी (संयोजक, स्टूडेंट एडवाइजरी) तथा प्रो. (डॉ.) सतविंदर कौर (संयोजक, सांस्कृतिक समिति) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित रंगकर्मी श्री रवि तनेजा एवं अर्जुन साहनी शामिल रहे। श्री रवि तनेजा भारतीय रंगमंच के एक प्रसिद्ध नाम हैं, जिनका अनुभव पाँच दशकों से अधिक का रहा है। उन्होंने 100 से अधिक नाटकों में अभिनय एवं निर्देशन किया है और अनेक भाषाओं में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया है। अर्जुन साहनी एक अनुभवी थिएटर अभिनेता, निर्देशक एवं प्रशिक्षक हैं, जिन्होंने विभिन्न थिएटर संस्थानों के साथ कार्य करते हुए अभिनय प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया है।


उड़ान ’26 ने छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया तथा दर्शकों के लिए यह एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन मंचतंत्र की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

Comments (0)

Leave a Comment