Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट, सबोली मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

नई दिल्ली। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट द्वारा पंचमुखी मंदिर, कीकर चौक, प्रताप नगर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनदीप गोयल (राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट व राष्ट्रवादी शिवसेना) ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक उत्सवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को महाशिवरात्रि एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेन्द्र बेदी जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, यू.एच.एफ. एवं अध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना, दिल्ली प्रदेश) तथा श्री अवध कुमार जी (संगठन महामंत्री, दिल्ली प्रदेश, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन फ्रंट के सबोली मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री दीपक रावत (प्रदेश प्रचार मंत्री),डॉ कैलाश पाल (उपाध्यक्ष, गोकलपुर विधानसभा),  माया चौहान (प्रचार मंत्री गोकुलपुर विधानसभा ), नरेश हिंदू (कार्यकारिणी सदस्य, दिल्ली प्रदेश), बादल मिश्रा (मंडल अध्यक्ष सबोली), रेखा (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), मनीष (उपाध्यक्ष), राहुल (उपाध्यक्ष), अमित ( प्रचार मंत्री), हिमांशु (मीडिया प्रभारी), मयंक (संगठन मंत्री), करण (कोषाध्यक्ष), निवेदिता (मंडल अध्यक्ष भाजपा 

Comments (0)

Leave a Comment