Shopping cart
Your cart empty!
Terms of use dolor sit amet consectetur, adipisicing elit. Recusandae provident ullam aperiam quo ad non corrupti sit vel quam repellat ipsa quod sed, repellendus adipisci, ducimus ea modi odio assumenda.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Do you agree to our terms? Sign up
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि आत्ममंथन और सामाजिक संकल्प का अवसर है। 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाला 16 दिवसीय अभियान महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह जिम्मेदारी केवल सरकार और कानून-व्यवस्था की नहीं, बल्कि परिवार, समाज, पुरुषों, संस्थाओं और प्रत्येक नागरिक की है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना ही वास्तविक नारी सशक्तिकरण है। इसी आधार पर विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। आज दुनिया ने महिला हिंसा के अनेक पुराने स्वरूपों को पहचाना है, लेकिन समय के साथ हिंसा के तरीके भी बदल गए हैं। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, यौन शोषण और बलात्कार जैसी गंभीर समस्याओं के साथ साइबर उत्पीड़न, ऑनलाइन धमकियां, निजी तस्वीरों का दुरुपयोग, डिजिटल निगरानी और कार्यस्थल पर मानसिक प्रताड़ना जैसी नई चुनौतियां सामने आई हैं। ऐसे में महिला सुरक्षा की लड़ाई केवल पुलिस थानों और अदालतों तक सीमित नहीं रह सकती। इसके लिए परिवारों की सोच, विद्यालयों की शिक्षा, कार्यस्थलों की संस्कृति और डिजिटल व्यवहार में भी बदलाव जरूरी है।
भारत में महिलाओं की स्थिति में एक ओर उल्लेखनीय बदलाव दिखाई देता है, वहीं दूसरी ओर अनेक महिलाएं आज भी हिंसा, भेदभाव, आर्थिक निर्भरता और सामाजिक दबाव का सामना कर रही हैं। महिलाएं राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, शिक्षा, सेना, खेल और उद्योग जगत में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं, लेकिन समाज में उनके प्रति भेदभाव की मानसिकता पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। समस्या केवल कानूनों की कमी नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक चुप्पी और पीड़िता को ही दोषी ठहराने वाली सोच भी है। महिलाओं को यह समझाना जरूरी है कि उनके साथ हुई हिंसा उनकी गलती नहीं है। अपराध का जिम्मेदार हमेशा अपराधी होता है। मीटू जैसे आंदोलनों और निर्भया कांड के बाद हुए कानूनी सुधारों ने महिलाओं को अपनी आवाज उठाने का साहस दिया है। पहले जिन घटनाओं को घर की बात या इज्जत का मामला बताकर दबा दिया जाता था, अब उनके खिलाफ महिलाएं खुलकर सामने आ रही हैं। हालांकि, आवाज उठाना केवल पहला कदम है। शिकायत करने वाली महिला को सुरक्षा, सम्मान, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक सहयोग और त्वरित न्याय मिलना भी उतना ही आवश्यक है। हिंसा का वास्तविक अंत अदालत के फैसले से पहले समाज की मानसिकता में बदलाव से शुरू होता है।
परिवारों में बेटों और बेटियों के पालन-पोषण में समानता होनी चाहिए। बेटों को यह सिखाना जरूरी है कि महिला किसी की संपत्ति नहीं, बल्कि स्वतंत्र व्यक्तित्व है। उसकी सहमति और इच्छाओं का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। प्रेम का अर्थ अधिकार जताना नहीं, बल्कि सम्मान देना है। पुरुषत्व का अर्थ प्रभुत्व नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी होना चाहिए। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण भी हिंसा के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच है। शिक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिला अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होती है और प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने लिए निर्णय लेने में सक्षम होती है। इसलिए महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक अवसरों से जोड़ना आवश्यक है। विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्टों में भी महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और नेतृत्व के क्षेत्र में मौजूद असमानता सामने आती रही है। वैश्विक स्तर पर महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी और शीर्ष प्रबंधकीय पदों पर प्रतिनिधित्व अभी भी पुरुषों की तुलना में कम है। भारत में भी इस दिशा में व्यापक सुधार की आवश्यकता है।
विकसित भारत का सपना तभी सार्थक होगा, जब देश की आधी आबादी भयमुक्त होकर अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सकेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए केवल सीसीटीवी कैमरे, कानून और हेल्पलाइन पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए सुरक्षित सामाजिक वातावरण और सम्मानजनक संस्कार विकसित करने होंगे। विद्यालयों में लैंगिक समानता और संवेदनशीलता की शिक्षा दी जाए। परिवारों में बेटियों को निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिले। कार्यस्थलों पर शिकायत निवारण तंत्र निष्पक्ष और प्रभावी हो तथा पुलिस और न्याय व्यवस्था पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशील बने। मीडिया और सोशल मीडिया को भी महिलाओं की गरिमा और निजता का सम्मान करना चाहिए। महिला हिंसा की जड़ में केवल आपराधिक प्रवृत्ति नहीं, बल्कि वह सामाजिक सोच भी है जो महिलाओं को कमजोर, उपभोग की वस्तु या पुरुषों के नियंत्रण का विषय समझती है। इस सोच को बदलना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। पुरुष समाज को प्रभुत्व की मानसिकता छोड़कर समानता, करुणा और उत्तरदायित्व की भावना अपनानी होगी। जब पुरुष महिलाओं की स्वतंत्रता को अपनी प्रतिष्ठा के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके मौलिक अधिकार के रूप में स्वीकार करेंगे, तभी स्थायी बदलाव संभव होगा।
जलवायु परिवर्तन, युद्ध, आतंकवाद, गरीबी और डिजिटल असमानता जैसी वैश्विक चुनौतियां भी महिलाओं के सामने नई समस्याएं खड़ी कर रही हैं। इन परिस्थितियों में महिलाओं और लड़कियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के अवसर सुनिश्चित करना और भी जरूरी हो गया है। इतिहास गवाह है कि जब-जब समाज संकट में पड़ा है, तब-तब महिलाओं ने असाधारण साहस और क्षमता का परिचय दिया है।महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इन प्रयासों ने महिलाओं की गरिमा, सुविधा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर नई चर्चा को आगे बढ़ाया है। आज खेल, मनोरंजन, राजनीति, प्रशासन और रक्षा क्षेत्र में भारतीय महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। हालांकि, वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब इन उपलब्धियों के साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना भी मजबूत होगी।
बात भारतीय या विदेशी महिला की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने की है। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाओं के अस्तित्व, अस्मिता और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हर तरह की हिंसा और प्रताड़ना समाप्त हो। महिलाओं को केवल विकास में सहभागी बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस हमें एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प देता है, जहां महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए हर समय संघर्ष न करना पड़े। जहां बेटी को जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक भय के बजाय सम्मान मिले। जहां न्याय पाने के लिए किसी महिला को अपनी पीड़ा बार-बार साबित न करनी पड़े और जहां बलात्कार, दहेज हिंसा, छेड़छाड़ तथा उत्पीड़न जैसी घटनाएं इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाएं।
महिला हिंसा का अंत केवल महिलाओं को सुरक्षित करने का अभियान नहीं, बल्कि पुरुषों को अधिक संवेदनशील और समाज को अधिक सभ्य बनाने का प्रयास है। नारी को दया नहीं, न्याय चाहिए। केवल संरक्षण नहीं, समान अवसर चाहिए। सहानुभूति नहीं, सम्मान चाहिए। जिस समाज की आधी आबादी भय और असुरक्षा में जीने को मजबूर हो, वह समाज वास्तव में विकसित नहीं हो सकता। इसलिए महिलाओं की भय और हिंसा से मुक्ति ही विकसित भारत की सच्ची पहचान और मजबूत आधार बन सकती है।
Leave a Comment