Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

भारत के ये पांच गांव सादगी

नई दिल्ली । भारत में घूमने के लिए सिर्फ बड़े शहर ही नहीं, बल्कि कई खूबसूरत गांव भी हैं जो अपनी सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। इन गांव में आपको हरियाली, पहाड़, समुद्र और सादगी भरी जिंदगी का अनोखा अनुभव मिलेगा। मावलिनॉन्ग को एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव कह जाता है। यह गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, हरियाली और स्वच्छता के लिए मशहूर है। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर शांति और सुकून चाहते हैं, तब यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आप लिविंग रूट ब्रिज, स्काई व्यू प्वाइंट और आसपास के झरनों का आनंद ले सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश का कल्पा 

कल्पा हिमाचल का एक बेहद खूबसूरत गांव है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए मशहूर है। किन्नौर जिले में स्थित यह जगह बर्फ से ढकी पहाड़ियों, सेब के बागानों और साफ-सुथरे वातावरण के लिए मशहूर है। यहां से किन्नौर कैलाश के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं जो पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं।

केरल का पूवर

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित पूवर एक खूबसूरत गांव है। यह जगह अपनी बैकवॉटर, सुनहरे समुद्र तट और हरियाली के लिए जानी जाती है। यहां अरब सागर, नदी और बैकवॉटर का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां आप बोट राइड, बीच वॉक और नेचर की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

राजस्थाना का खिसमर 

खिसमर राजस्थान का एक शांत और खूबसूरत गांव है जो अपनी सादगी और पारंपरिक ग्रामीण जीवन के लिए जाना जाता है। यहां की रेतीली जमीन, खुले आसमान और स्थानीय संस्कृति पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देती है। अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं और राजस्थान की असली झलक देखना चाहते हैं, तब खिसमर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

नागालैंड का खोनोमा 

खोनोमा नागालैंड का एक खूबसूरत और शांत गांव है, जिसे भारत का पहला ग्रीन विलेज कहा जाता है। यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए मशहूर है। यहां के हरे-भरे पहाड़, सीढ़ीनुमा खेत और पारंपरिक नागा संस्कृति पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं।

Comments (0)

Leave a Comment