Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

खेती में क्रांति लाएगा बैटरी से चलने वाला रोबोट

आधुनिक खेती की ओर बड़ा कदम! बैटरी चालित कृषि रोबोट से बुवाई, निराई और निगरानी होगी बेहद आसान 

बैंगलुरु । खेती में मजदूरों की कमी, बढ़ती लागत और समय पर कृषि कार्य पूरा करने की चुनौती से निपटने के लिए बैंगलुरु टेक समिट में आधुनिक कृषि रोबोट प्रदर्शित किया गया है। बैटरी और रिमोट से संचालित होने वाला यह रोबोट किसानों के कई मुश्किल काम आसान कर सकता है। इसकी खासियत है कि यह महज 20 मिनट में एक एकड़ खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर सकता है।

समिट में प्रदर्शित इस रोबोट को कृषि क्षेत्र में उपयोग के लिए तैयार किया गया है। यह कीटनाशक छिड़काव के अलावा निदाई -गुड़ाई और खेतों में खरपतवार हटाने जैसे काम भी कर सकता है। इसके जरिए करीब डेढ़ घंटे में निदाई-गुड़ाई का काम पूरा किया जा सकता है। इससे किसानों को कम समय में अधिक क्षेत्र में कृषि कार्य करने में मदद मिलेगी। यह रोबोट बैटरी से चलता है। इसे रिमोट के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। खेतों में खरपतवार हटाने, मिट्टी को ढीला करने और फसल की देखभाल के लिए इसमें अलग-अलग उपकरण लगाए जा सकते हैं। इसके साथ तीन तरह के स्प्रेयर के विकल्प भी उपलब्ध हैं। जरूरत के अनुसार इसमें ट्रॉली जोड़कर एक टन तक वजन खींचा जा सकता है।

इस कृषि रोबोट की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। इसके संचालन की लागत भी कम रखी गई है। जानकारी के अनुसार, लगभग 50 रुपये में तीन एकड़ क्षेत्र में खरपतवार हटाने और मिट्टी ढीली करने के साथ 10 एकड़ तक में छिड़काव जैसे काम किए जा सकते हैं। इसका सालाना मेंटेनेंस खर्च करीब एक हजार रुपये बताया गया है।

कृषि क्षेत्र में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से किसानों की मजदूरी और समय संबंधी परेशानियां कम होंगी। साथ ही खेती के काम में मशीनों और आधुनिक तकनीक की भूमिका भी मजबूत होगी।


Comments (0)

Leave a Comment