Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बर्फीली वादियों में आलिया-रणबीर वेडिंग एनिवर्सरी

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में गिने जाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। ये स्टार कपल अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहा है, जिसे उन्होंने स्विट्जरलैंड की खूबसूरत बर्फीली वादियों में खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की झलकियां आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश और रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में आलिया और रणबीर साथ में स्माइल करते हुए पोज़ दे रहे हैं।

इस दौरान आलिया ब्लैक स्वेटर में काफी क्यूट लग रही हैं, वहीं रणबीर ग्रे स्वेटर और कैप में स्टाइलिश दिख रहे हैं। एनिवर्सरी ट्रिप के दौरान कपल ने एडवेंचर का भी भरपूर मज़ा लिया। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच दोनों ने स्कीइंग की और उसके बाद कैमरे के सामने पोज़ देते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की। इसके अलावा, कपल ने ठंड के मौसम में गर्मागर्म कॉफी का आनंद भी लिया, जिसकी तस्वीरें उनके रोमांटिक वेकेशन को और खास बना रही हैं। आलिया ने अपने पोस्ट में स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों की झलक भी दिखाई है, जहाँ चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ इस ट्रिप को और भी यादगार बना रहे हैं। स्कीइंग के बाद कपल ने कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ़ उठाया, जिससे उनकी डिनर डेट काफी रोमांटिक लग रही थी। 


Comments (0)

Leave a Comment