Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

मोदी कैबिनेट में पश्चिम बंगाल से बीजेपी नेताओं को मिल सकती है जगह

केंद्रीय कैबिनेट में पश्चिम बंगाल से दो मंत्री हैं, भट्टाचार्य के नाम की भी चर्चा

नई दिल्ली। पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों से खबर आ रही है कि सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर के बाद वहां के कुछ और बीजेपी सांसदों को इस विस्तार में मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 23 नवंबर तक कैबिनेट विस्तार की चर्चा है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

बता दें हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। इसके अलावा बुधवार रात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और बीएल संतोष ने पीएम आवास पर बैठक की। इसके बाद गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी ने भी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल केंद्रीय कैबिनेट में पश्चिम बंगाल से दो मंत्री हैं। बालुरघाट लोकसभा सीट से सांसद सुकांत मजूमदार और बनगांव सीट से सांसद शांतनु ठाकुर। पश्चिम बंगाल में 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद से रिटर्न गिफ्ट के तौर पर केंद्रीय कैबिनेट में हिस्सेदारी बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस चुनाव में बीजेपी ने 208 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। वहीं, ममता बनर्जी 80 सीटों पर समिट गईं। इसके बाद दो सीटों पर हुए उपचुनावों में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया।

Comments (0)

Leave a Comment