Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि मनाया गया

दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं  पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विद्यालय प्रबंधक विष्णु दत्त शर्मा  मुख्य अतिथि केडी पाठक  प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता रानी कक्षा अध्यापिका और विद्यार्थी स छात्रों को संबोधित करते हुए केडी पाठक जी ने बताया   एपीजे अब्दुलकलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम शहर में हुआ मिसाइल मैन ए अग्नि पुरुष  ए भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की मृत्यु 27 जुलाई 2015 शिलांग मेघालय भारत मैं हुई वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे।

वे एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और इंजीनियर थे जिन्होंने भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने बताया मिसाइल मैन ए देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक एवं करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी देश को परमाणु शक्ति के रूप में भारत को सशक्त पहचान दिलाने में अहम योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपतिए भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर मेरा श्रद्धा पूर्वक  नमन राष्ट्र निर्माण विज्ञान और युवा शक्ति के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। भारत के स्वदेशी मिसाइल एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए वे हमेशा समर्पित रहे। वे सदैव एक शिक्षक के रूप में याद किया जाना चाहते थे। उनके दिखाए शिक्षा और विज्ञान के रास्ते पर चलकर ही हमारा भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकता है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। देशवासियों विशेषकर युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Comments (0)

Leave a Comment